बैतूल नगर: यूरिया की मांग पर आमढाना चुनालोमा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, तत्काल खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
बैतूल जिले के वनग्रामों में वन अधिकार पट्टे और यूरिया खाद की समस्या को लेकर मंगलवार को आमढाना चुनालोमा के सैकड़ों किसान और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जायस से आए ग्रामीणों ने जामवंत कुमरे और सोनू धुर्वे के नेतृत्व में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पात्र वनवासियों को वन अधिकार पट्टे दिलाने और वन अधिकार क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब