पट्टी: मलदहिया गांव के किशोर की खेत की सुरक्षा के लिए लगे तार में उतरे करंट की चपेट से हुई मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
ढकवा नगर पंचायत के वार्ड नं. 7 के मलदहिया गाँव का कृष्णा पुत्र स्व अमर बहादुर विश्वकर्मा 16 गुरुवार को सामान लेने साइकिल से ढकवा बाजार जा रहा था। घर से 100 मीटर दूर सड़क पर दलदल था। जिसमें साइकिल फँस गई और वह गिर गया। बगल के खेत में सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार लगाया हुआ है। उसके करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शाम को अन्तिम संस्कार हुआ।