पट्टी: इटवा गांव में हिरण के बच्चे के पहुंचने से मचा हड़कंप, सूचना पर वन कर्मी पहुंचे और उसे ले गए
कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव में सुबह एक हिरण का बच्चा गांव में पहुंच गया। जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हिरण के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान गांव के रहने वाले मोहम्मद रजाक, संतलाल मिस्त्री, शेर बहादुर, ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। और इसकी सूचना वन विभाग को दिया।