ग्वालियर में गाड़ी टकराने पर खूनी बवाल! दो पक्षों में फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली...
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर रोड स्थित साहिबा की बगिया में रविवार रात वाहन टकराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और आरोप है कि इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें लवयांश गुर्जर के पेट में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे JAH ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से बाद में निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की पहचान और CCTV फुटेज के जरिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।