सागर में शराब से मौतों के बाद ग्वालियर में बड़ा एक्शन: हाईवे पर पकड़ी अवैध शराब और नकली पेट्रोल की फैक्ट्री...
ग्वालियर में सागर की शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने मोहना हाईवे पर बड़ी कार्रवाई की। रेहट के पास महाकाल ढाबे के नजदीक दो कमरों में चल रही कथित फैक्ट्री पर छापा मारकर 2600 लीटर ओपी (इथेनॉल), 63 बल्क लीटर शराब, 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर जब्त किया गया। जांच में पेट्रोल में थिनर, इथेनॉल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किए जाने की बात सामने आई। जब्त इथेनॉल से करीब 32 लाख रुपए की शराब तैयार होने का अनुमान है। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री को सौरभ गुर्जर, अनिल शर्मा और अरबाज खान द्वारा चलाने की जानकारी मिली है, जबकि मकान अनिल शर्मा का बताया गया है। खास बात यह है कि करीब 11 महीने पहले भी इसी इलाके में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों के अनुसार ग्वालियर में नकली पेट्रोल बनाने की यह पहली पकड़ी गई फैक्ट्री है।
Gwalior Gird, Gwalior | Sep 7, 2026