10 सितंबर को ग्वालियर बंद की तैयारी तेज, UGC और जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर सैनिक संगठनों ने भी बढ़ाया समर्थन का हाथ,
ग्वालियर। UGC से जुड़े मुद्दे और जातिगत आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर 10 सितंबर को प्रस्तावित ग्वालियर बंद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आंदोलन को लेकर विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
इसी क्रम में धर्मेंद्र सिंह राजावत जी के निवेदन पर सैनिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान आगामी आंदोलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद सैनिक संगठनों की ओर से आंदोलन को समर्थन देने की बात कही गई।
समर्थकों का कहना है कि 10 सितंबर को ग्वालियर में होने वाला यह आंदोलन अपनी मांगों को लेकर एकजुटता और जनसमर्थन का बड़ा संदेश देगा। आंदोलन को लेकर लगातार विभिन्न सामाजिक एवं संगठनों से समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी है।
अब देखना होगा कि 10 सितंबर को ग्वाल�