“अब एकजुट होने का समय आ गया!” UGC काला कानून और जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर सतपाल सिंह भदौरिया ने भरी हुंकार,
ग्वालियर। आगामी 10 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। UGC काला कानून एवं जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर सतपाल सिंह भदौरिया ने दमदारी से अपनी बात रखते हुए समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
सतपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग अपने मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की आवाज बुलंद करें। उन्होंने 10 सितंबर को होने जा रहे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की, उन्होंने कहा कि यह समय केवल चर्चा करने का नहीं, बल्कि अपनी आवाज मजबूती से उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सामने रखने का है।
10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर अब लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं और आंदोलन की तैयारियां भी जोर पकड़ती दिखाई दे रही हैं।