कायमगंज: रमापुर जसू में अधेड़ की संदिग्ध मौत, शव घर के बाहर नल के पास मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की
शमशाबाद थाना क्षेत्र के रमापुर जसू गांव में सोमवार सुबह 40 वर्षीय रजनेश राजपूत का शव घर के बाहर नल के मिला। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।