मकराना: स्थानीय न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 120 प्रकरणों का किया गया निस्तारण
Makrana, Nagaur | Dec 22, 2024 मकराना में तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देश पर रविवार को न्यायालय परिसर में वर्ष की आखरी लोक अदालत का आयोजन किया गया। एडीजे आशा चौधरी ने बताया कि रविवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके लिए सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर मकराना में तीन बैंचों ने दोपहर 3 बजे तक करीब 120 मामलों का निस्तारण किया गया।