मोतिहारी: मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक ने जिला कार्यालय में की जनसुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनीं
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिला कार्यालय में जनसुनवाई की गई। बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला के विभिन्न जगहों से दर्जनों लोग पहुंचे थे। जहां उपस्थित लोगों ने जन सुनवाई के दौरान अपनी-अपनी समस्या से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इस दौरान समस्या सुनने के उपरांत निष्पादन की दिशा में पुलिस अधीक्षक ने पहल किया। मोतिहारी पुलिस ने जानकारी दी।