इटाढ़ी: बक्सर के मुनीब चौक के पास सूर्य घर योजना का कैम्प लगा, 18 आवेदन प्राप्त
Itarhi, Buxar | Apr 27, 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आज मुनीब चौक के पास एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य आम लोगों को सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना तथा नए आवेदन और ऋण निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाना था। कैम्प में विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह, सहायक विद्युत अभियंता राम लखन राम, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि थे।