लाडनूं: लाडनूं पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई
Ladnu, Nagaur | Nov 14, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडवाना जिला कलेक्टर पुखराज सैन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याओ को सुनकर तुरंत संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।