लाडनूं: लाडनूं के सालासर रोड पर कार और ट्रक की हुई भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 10, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के सालासर रोड पर रविवार को कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस की मदद से लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया गया।