लाडनूं: लाडनूं के करंट बालाजी चौराहे के निकट सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 11, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के करंट बालाजी चौराहे के निकट सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। और सभी घायलों को लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।