लाडनूं: निंबी जोधा के निकट अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 8, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निंबी जोधा के निकट शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार एक ही परिवार के छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।