लाडनूं: लाडनूं के सिनेमा हॉल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 8, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के सिनेमा हॉल के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।