लाडनूं: लाडनूं नगरपालिका को विद्युत विभाग ने जारी किया अंतिम नोटिस, ₹2 लाख 63 हजार का है बकाया बिल
Ladnu, Nagaur | Nov 9, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं नगरपालिका पर विद्युत विभाग का दो लाख 63 हजार रूपए का बिल बकाया होने के कारण आज शनिवार को विद्युत विभाग ने नगरपालिका लाडनूं को अंतिम नोटिस जारी किया है। इस दौरान सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा ने बताया कि लाडनूं नगरपालिका का करीब दो लाख 63 हजार रुपए का बिल बकाया है बार बार नोटिस जारी करने पर भी बिल जमा नहीं करवाया जा रहा है।