रक्षाबंधन पर ‘पुलिस दीदी’ की खास ड्यूटी, पिंक स्कूटी से संभाल रहीं सुरक्षा 🚔🎀
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, वहीं रोहतास जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी ‘पिंक स्कूटी’ के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आ रही हैं।
महिला पुलिसकर्मियों को दी गई पिंक स्कूटी से वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पर्व के दौरान महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर इन ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती खास संदेश दे रही है।
अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभा रहीं रोहतास की सभी महिला पुलिसकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌸🎀
आपकी सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम। 🇮🇳🙏