दिनारा के राम बच्चन पांडेय ने लालू यादव को बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नई दिल्ली में दिनारा के राम बच्चन पांडेय ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की।
राम बच्चन पांडेय ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक है।