अगरेड़ कला पंचायत के मुखिया श्रीराम राम का निधन, 2016 से लगातार संभाल रहे थे पंचायत की कमान
रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड के अगरेड़ कला पंचायत के वर्तमान मुखिया श्रीराम राम का करीब 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि 2016 से अगरेड़ कला पंचायत मुखिया पद के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रहा है। श्रीराम राम वर्ष 2016 से लगातार मुखिया का चुनाव जीतते आ रहे थे और तब से अब तक पंचायत की कमान संभाल रहे थे। लगातार दो कार्यकाल तक मुखिया रहने के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन की खबर से उनके प्रतिनिधि गांव खादरा टोला में पंचायत के लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पंचायत ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि को खो दिया है।