फतुहा: कबीर मठ के पास हाईवा ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Fatwah, Patna | Jul 10, 2025 गुरुवार को फतुहा कबीर मठ के पास एक हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दिया है। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही उसके पत्नी व बच्चे बाल बाल बच गए है। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायल गया जी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के दुभल गांव निवासी अमरनाथ शर्मा है।