फतुहा: फोरलेन पर नरैना मोड़ के पास मारुति कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन युवक घायल
Fatwah, Patna | Jul 9, 2025 फोरलेन पर नरैना मोड़ के पास एक मारुति कार ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी है। जिससे ई-रिक्शा पर सवार तीन युवक घायल हो गया है। युवक डुमरी से ई रिकशा से फोरलेन नरैना मोड जा रहा था। इसी क्रम में यह घटना घटी है। घायलों में डुमरी गांव निवासी कौशल कुमार, सोनू कुमार और विशाल कुमार है। विशाल कुमार और ओम कुमार को पटना रेफर कर दिया गया है। कार भागने में सफल रहा है।