फतुहा: फतुहा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल पुलिस ने 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Jul 9, 2025 यात्रियों कि सूचना पर फतुहा रेल पुलिस ने फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के चेयर सीट से एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। उसके पास से एक पॉलिथीन में कुछ दवा भी बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है,जिससे उसकी पहचान हो सके। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पहचान के लिए तीन दिनों शव को रखा जाएगा।