चित्तौड़गढ़। अवैध खनन और बजरी परिवहन पर रोक के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में संवेदनशील मार्गों पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए। हमीरगढ़-गंगरार, पीपली-साड़ास व बडलियास-बरून्दनी मार्ग पर विशेष जांच होगी।