लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, दर्जनों घरों में 3 से 4 फीट भरा पानी
लालगंज तहसील क्षेत्र में सोमवार मंगलवार की रात करीब 3:00 बजे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए। कई पुलों और रपटों पर 3 से 4 फीट पानी बह रहा है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी तरह हलिया के भटवारी गांव के उत्तरी मोहल्ले में पानी घुसने से दर्जनों घर जलमग्न हो गए।