हलसी: प्रतापपुर पीएम श्री स्कूल में चोरी, चोरों ने कार्यालय व प्रयोगशाला का ताला तोड़कर सामान चुराया
हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में चोरों ने कार्यालय व प्रयोगशाला का ताला तोड़कर लाखों रुपये के शैक्षणिक उपकरण चोरी कर ली. बुधवार अपराह्न 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सितंबर को मिले 20 ड्रोन समेत कई उपकरणों में से सामान चोरी हुआ है. सूचना पर पुलिस ने जांच की.आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी.