शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना में भूमि सम्बंधित जनता दरबार का हुआ आयोजन, तीन मामला का किया गया निपटारा
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर आज शनिवार को श्यामपुर भटहां थाना परिसर में भूमि सम्बंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया था. जहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार व डुमरी कटसरी सीओ मोना कुमारी की अध्यक्षता में भूमि सम्बंधित मामलो पर सुनवाई किया गया है. जहां तीन मामला का निपटारा किया गया है.