शिवहर: मेहंदी के रंग उतरने से पहले विधवा हुई दुल्हन, शुक्रवार की देर रात सलेमपुर चौक पर ट्रैक्टर की ठोकर से पति की मौत
शुक्रवार देर रात तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौक पर ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक के युवक की पहचान जगदीशपुर कोठिया निवासी बिकाऊ सहनी का दामाद बताया गया है. जिसकी शादी एक सप्ताह पूर्व हुई थी. पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में सलेमपुर चौक के पास ट्रैक्टर की ठोकर से उसकी मौत हो गई है. पुलिस जांच में जुट गई है।