शिवहर: जिला के पांचो प्रखंड में बाल श्रमिकों को शिक्षा एवं सरकारी योजना से जोड़ने का किया गया प्रयास
राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के निर्देश पर पूरे देश भर में बच्चों की सुरक्षा एवं अवासन हेतु जून एक्शन मंथ अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज जिला के पांचो प्रखंड में बाल श्रमिकों को शिक्षा एवं सरकारी योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया है. जिला के विभिन्न विद्यालय में बैठक कर महिला व बच्चों को शिक्षा का प्रति जागरूक किया गया है।