शिवहर: बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम एसपी ने बेलवा तटबंध का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
उत्तर बिहार में जल्द ही अब मॉनसून दस्तक देने वाला है. मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही जिले में बाढ़ की संभावना बढ़ जाती हैं. बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने बेलवा तटबंध का निरीक्षण किया है. इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि तटबंध के किनारे जिस स्थान पर रेनकट बना हुआ है. उसे जल्द से जल्द मरम्मत किया जाए।