शिवहर: पिपराही थाना पुलिस ने अम्बकला से एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि पिपराही थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान पिपराही थाना क्षेत्र के अम्बकला से एक शराबी को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी का नाम सकील पासवान है. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुस्टि हुआ है. गिरफ्तार कर मद्द निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।