टीकमगढ़: टीकमगढ़ के रामबाग में 72 वर्षीय वृद्धा को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के रामबाग के पास एक वृद्ध महिला को सांप ने डस लिया है। वृद्ध महिला का नाम दासू कुशवाहा उम्र 72 साल बताई गई है। परिजन ने बताया कि वृद्ध महिला अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान उसे एक सांप ने उस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।