टीकमगढ़: डिकौली गांव में व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
टीकमगढ़ जिले के डिकौली गांव निवासी एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक का नाम जलमा रैकवार बताया गया है। परीजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।