सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार आयोजित, पाँच मामलों की सुनवाई हुई
शनिवार को सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निराकरण हेतु जनता दरबार का आयोजन हुआ. अपराह्न 12:30 बजे यहां CO स्वतंत्र कुमार द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की जा रही थी. अंचलाधिकारी ने बताया कि यहां कुल 5 के मामले की सुनवाई हुई जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया. यहां मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के 3 तथा मानिकपुर के 1 मामला का निष्पादन हुआ.