जगाधरी: लोन दिलाने के नाम पर हरबंसपुरा के रहने वाले रेलकर्मी से रुपये ठगने के आरोपी को यमुनानगर साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
यमुनानगर के हरबंसपुरा के रहने वाले एक रेलकर्मी से रुपये ठगने का आरोपी आज यमुनानगर के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोन दिलाने के नाम पर आकाश नाम के एजेंट ने पीड़ित से रुपए लिए लेकिन उसे लोन नहीं दिलाया। जब पीड़ित ने अपने रुपए मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया । साइबर थाना इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।