जगाधरी: धोलरा माजरी गांव के अंदर पानी की पाइपलाइन टूटने के चलते गांव वालों ने प्रदर्शन कर ठीक करने की उठाई मांग
गांव वालों का कहना है कि यहां पर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते बड़ी-बड़ी मशीन यहां पर काम करती है। जिनकी वजह से उनकी पीने की पानी की पाइपलाइन टूट जाती है। इसको लेकर आज उन्होंने प्रदर्शन करते हुए इसमें प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की ताकि उन्हें पीने के लिए अच्छा पानी मिल सके।