जगाधरी: ITI की हरबंसपुरा कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर नकदी व सामान किया चोरी
नंदिता ने जानकारी देते बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो गई थी। वह तो पहले ही अपने भाई के पास थी। उसके बाद परिवार भी रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए चला गया। पीछे से चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे नकदी के साथ चार गैस के सिलेंडर और अन्य सामान के साथ घर में रखी टुटियो को भी चोरी कर अपने साथ ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी।