जगाधरी: कन्हैया साहब चौक पर अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने जानकारी देते बताया कि अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आज सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया गया था। जिसके चलते सभी कर्मचारी कन्हैया साहिब चौक पर एकत्रित हुए और सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और पुरानी पेंशन को बहाल करना और मांगों को लेकर प्रदर्शन कर लागू करने की मांग की।