जगाधरी: यमुनानगर में 30 सितंबर तक अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को भरने पर 15% की मिलेगी छूट : निगम आयुक्त आयुष सिन्हा
नगर निगम के आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। और जिन्होंने पिछले काफी समय से इसको नहीं भरा है। उनके लिए यह एक अच्छी खबर है वह अगर 30 सितंबर से पहले अपने प्रॉपर्टी टैक्स को जमा करते हैं तो उनको 15% की छूट दी जाएगी। इसको लेकर लोगों से इसका लाभ लेने की उन्होंने अपील की।