जमुई में आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जिले के सभी थाना पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला, प्रत्येक थाने में नोडल अधिकारी की नियुक्ति और व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। थाना परिसर में बैनर लगाने और हेल्प डेस्क के जरिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया। वहीं, ट्रैफिक चालान के मामलों के निष्पादन के लिए भी निर्देश जारी हुए। पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Jamui, Jamui | Aug 19, 2026