कौशांबी: खूंटे से गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक का सिर फटा, दो महिलाएं भी घायल
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
कौशांबी के भरवारी स्थित अब्दुल कलाम नगर में खूंटे से गाय बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक का सिर फट गया, जबकि दो महिलाएं भी घायल हो गईं।
आरोप है कि 26 नवंबर की रात पड़ोसियों के बीच शुरू हुए विवाद में गाली-गलौज के बाद मारपीट और ईंट-पत्थर चलाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना प्रभारी आलोक कुमार के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: अब्दुल कलाम नगर, भरवारी, कौशांबी।
#Kaushambi