👉 सपा नेता के खिलाफ 112 पर शिकायत करना पड़ा भारी, दलित परिवार से मारपीट का आरोप!
कौशाम्बी में सरकारी चारागाह और तालाब की जमीन पर रात में JCB से मिट्टी खुदाई कर कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। डायल 112 पर सूचना देने से नाराज होकर कथित सपा नेता हरि मोहन सिंह यादव पर घर में घुसकर विधवा महिला कृष्णा देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता ने करारी थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार का दावा है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। बड़ा सवाल: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना देने वाले ही सुरक्षित नहीं तो कार्रवाई कौन करेगा? क्या पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई करेगा? पीड़िता कृष्णा देवी और उनके बेटे राजेश कुमार ने लगाई न्याय की गुहार।
#BreakingNews #kaushambipolice #policebrutality #मंझनपुर #kaushambivoice #JusticeForVictims #CCTVFootage #kaushambinews Kaushambi Voice जर्नलिस्ट शनि राज वर्मा Jitendra Marshal Comm @highlight UP Police