कौशाम्बी पुलिस की शुक्रवार परेड, एसपी सत्यनारायण ने ली सलामी और पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
📍 कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद टोलीवार परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और कार्यकुशलता को परखा।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराई गई।
इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन की मेस, कार्यालय, गणना कार्यालय, एमटी शाखा, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, जिम और डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया।
🐕 डॉग स्क्वॉड की व्यवस्थाएं भी परखीं
एसपी ने एस्कॉर्ट डॉग और डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए उनके खान-पान, प्रशिक्षण और रखरखाव की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन, वाहनों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#KaushambiPolice #SPKaushambi #Police