सिरसागंज: यशपाल सिंह महाविद्यालय पहुंचे अधिकारियों ने की ऑपरेशन जागृति मिशन की समीक्षा, सीओ सहित मौजूद रहे अन्य पुलिस अधिकारी
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अराॅव रोड स्थित यशपाल सिंह महाविद्यालय में शनिवार को यूनीसेफ और न्यू काॅन्सेप्ट टीम के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने आयोजित कार्यक्रम के दौरान चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति मिशन के अंतर्गत क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर फीडबैक जाना। इस दौरान यूनिसेफ के पदाधिकारियों के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।