सतरंगी सप्ताह स्वीप कलेण्डर के तहत प्रथम दिवस पर कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं आशु भाषण के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
धौलपुर, 23 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलेण्डर के तहत प्रथम दिवस पर जिला स्वीप टीम द्वारा राउमावि विरोंधा, राउमावि सरानीखेडा, राउमावि सिंघावली बरेह एवं राउमावि नकटपुरा में कविता पाठ, सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं आशु भाषण के माध्यम से सभी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। राउमावि सरानीखेडा में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु कविता पाठ आओ मतदान सुगम बनाओ, पंजीकरण जरूर करवाओ, आओ सब साथ आते हैं, पर्व चलो मनाते हैं के द्वारा उत्साह पूर्वक माहौल बनाया। राउमावि नकटपुरा में छात्र-छात्राओं के मध्य आशू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिला स्वीप टीम के सदस्य द्वारा बताया कि हमें अपनी बुद्विमता से अपने मत का प्रयोग करके सुयोग्य नागरिक का चयन करना चाहिए जिससे हमारा विकास हो सके। चुनाव को किसी भी लोकतंत्र का आधार स्तंभ माना जाता है। किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया का होना काफी आवश्यक होता है। इस मौके पर पर मतदाताओं से अपील की गयी कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभायें। किसी भी प्रलोभन एवं दवाव में आये बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।
Dhaulpur, Dholpur | Oct 23, 2026