प्रतापगढ़: प्रगास पुर गांव के समीप से फरार चल रहे आरोपी को कधंई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
प्रतापगढ़ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी रविशंकर पटेल को प्रगास पुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के पास से घटना में प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आप युवक को पुलिस ने बुधवार की शाम 6:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।