प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के गांव की कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, युवक हिरासत में
प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना तब हुई जब इंटर की छात्रा बुधवार की शाम कोचिंग से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तभी युवक उसे रास्ते में रोक लिया।