🚨#Breaking ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा, मुनि की रेती में अनियंत्रित होकर पलटी बस, मौके पर पहुंची पुलिस
ऋषिकेश। मुनि की रेती क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड घूमने आए फिरोजाबाद के स्कूली बच्चों का सफर शनिवार को हादसे में बदल गया। मुनि की रेती क्षेत्र में बच्चों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस बस में सवार बच्चों की कुल संख्या और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।