🚨भयंकर बवाल: जौलजीबी मेले में माइक फेंके, कुर्सियां तोड़ीं, पोडियम पलटे… विधायक हरीश धामी के हंगामे से मचा बवाल!
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों के हंगामे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंच से बोलने का अवसर नहीं मिलने और विधायक के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने से विधायक नाराज हो गए।
आरोप है कि नाराजगी के बीच मंच पर जमकर हंगामा हुआ। माइक फेंकने, कुर्सियां तोड़ने और पोडियम पलटने की घटनाएं सामने आई हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जौलजीबी मेले जैसे सार्वजनिक आयोजन में हुई इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।