मझोली: सिहोरा जबलपुर रोड पर मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल; मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
सिहोरा जबलपुर रोड पर सोमवार शाम 4:30 बजे दो मोटरसाइकिल में आपस में जोरदार टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल में सवार एक 10 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई।वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है बताया जाता है कि पल्लवी श्रीवास परिजनों के साथ मोटरसाइकिल में सुहजनी माता के दर्शन करने जा रही थी इसी दौरान भिड़ंत हो गई।